हमर छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट

बिलासपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शनिवार और रविवार के बीच बिलासपुर में मौमस का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रविवार को सुबह से रिमझिम बारिश और बदली से मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि, दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गया। एक दिन पहले जहां तापमान 14 डिग्री पहुंच गया था।

वहीं, रविवार को बारिश और बदली के चलते तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस पर लुढक गया। दिन का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री कम रहा, जिसके चलते मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

इस बार मई के आखिरी सप्ताह और जून के पहले पखवाड़े में मौमस बेहद गर्म रहा। भीषण गर्मी में हीटवेव और लू जैसे हालात बने रहे। इस बीच दो दिन बारिश भी हुई। लेकिन, इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। उल्टा, बारिश से उमस और बढ़ गई।

शनिवार को दोपहर भी लू के हालत बने रहे। हालांकि, देर शाम हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके चलते अब बादल घिर आने से ठंडी हवा चलने लगी है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। भीषण गर्मी के बाद रविवार को सूरज की तपिश कम हो गई।

एक दिन पहले पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर था, जो रविवार को सीधे 30.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन का तापमान सामान्य 7.5 डिग्री कम था। सुबह से रिमझिम बारिश और ठंडी हवाएं चली, जिसके बाद मौसम खुशनुमा बन गया।

शाम को उमस ने बढ़ाई बेचैनी
मानसून का असर अब दिखने लगा है। रविवार को मौसम में जबरदस्त बदलाव महसूस हुआ। शनिवार की रात जिले में हुई बारिश के बाद रविवार को दोपहर तक मौसम सुहाना रहा। लेकिन, दोपहर में जैसे ही धूप निकला, जिसके बाद उमस बढ़ गई और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान होते रहे।

आज बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह सिलसिला अभी जारी रह सकता है। मानसून के दस्तक के साथ जोरदार वर्षा होगी। इधर मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा है।

मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है, अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। 17 जून को बिलासपुर सहित कई जगहों पर बारिश भी सकती है। सोमवार के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना भी बन रही है।

Related Articles

Back to top button