मनोरंजन

मिस्टर एंड मिसेज माही का गाना ‘अगर हो तुम’ रिलीज

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का गाना ‘अगर हो तुम’ रिलीज हो गया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का दूसर गाना ‘अगर हो तुम’ रिलीज हो गया है।तनिष्क बागची द्वारा कंपोज किया गया और जुबिन नौटियाल द्वारा गाए गए इस गाने की शूटिंग जयपुर में हुई है। इस गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। गाने में महिमा (जान्हवी) और महेंद्र (राजकुमार) के रिश्ते की मिठास को दर्शाया गया है।गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा, ‘अगर हो तुम’ में प्यार को गहराई के साथ महसूस करें।

संगीतकार तनिष्क ने कहा, “अगर हो तुम’ एल्बम का फ्रेश एलिमेंट है। कौसर मुनीर के खूबसूरत बोल और जुबिन की सुरीली आवाज लोगों के दिलों में बस जाएगी। यह सही तरह की इमोशन और फीलिंग्स को सामने लाता है, हमें उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को पसंद करेंगे और इसका आनंद लेंगे।
निर्माताओं ने इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘देखा तेनु’ रिलीज किया था।फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के अलावा राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब और अर्जित तनेजा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।।शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, 31 मई को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button