हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-जगदलपुर के नक्सली आनंद उर्फ सुदर्शन की बीमारी से मौत, 13 महीने बाद माओवादियों ने दी जानकारी

जगदलपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड की मौत के 13 माह बाद नक्सलियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन की मौत की जानकारी देते हुए उसके मौत से नक्सल संगठन को काफी नुकसान होने की बात कहते हुए 32 पन्नो का एक लेटर भी जारी किया है। जहां संगठन को आनंद जैसे क्रांतिकारी दोबारा नहीं मिलने की बात कही।

नक्सलियों ने अपने 32 पन्नों के जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आनंद उर्फ कटकम सुर्दशन ने तेलंगाना दंडकारण्य की सीमा पर बने गुरिल्ला बैस कैंप में अपनी अंतिम सांस ली, कटकम सुदर्शन सांस, शुगर, बीपी आदि की समस्या से जूझ रहा था। नक्सलियों के जारी इस प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 1974 में छात्र के तौर पर राडिकल छात्र संगठन की तरफ आये, कामरेड आनंद सिंगरेणी का जन्म खदान इलाके के बेल्लमपल्ली शहर के कन्नाला बस्ती में एक मजदूर परिवार में 17 मई 1956 में हुआ था। पिता सिंगरेणी खदान में फीटर के तौर पर काम कर रहे थे, आनंद के 6 बच्चे थे, सुदर्शन ने 10वीं तक की पढ़ाई बेल्लमपल्ली में की, उसी जिले के मचियाल में इंटर व बीएससी की पढ़ाई की है, उसके बाद हैदराबाद में 1974 में माइनिंग डिप्लोमा की, इसके अलावा कोल स्क्रीन प्लाट में 6 माह तक काम किया।

Related Articles

Back to top button