भारत

नीट पेपर लीक मामला: खुलासे में आया रवि अत्री का नाम, मेरठ जेल में बंद है यूपी पुलिस भर्ती लीक का मास्टरमाइंड

नई दिल्ली
नीट पेपर लीक मामले में रोजाना नए खुलासे होते जा रहे हैं। अब इस केस में रवि अत्री गैंग का नाम सामने आया है। रवि अत्री फिलहाल उत्तर प्रदेश की मेरठ जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि उसके गैंग ने पटना और नालंदा के बॉर्डर से नीट परीक्षा का पेपर लीक करवाया था। उसका नाम यूपी में कई परीक्षाओं के पेपर लीक में पहले आ चुका है। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का वह मास्टरमाइंड है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मीडिया सूत्रों के हवाला से दावा किया है कि रवि अत्री का नीट पेपर लीक में सामने आया है। बिहार ईओयू के इस बारे में सबूत मिले हैं। पटना और नालंदा बॉर्डर से पेपर लीक कराया गया था। उसके बिहार में दो गुर्गे हैं, इनका नाम अतुल वत्स और संजीव मुखिया है। अतुल मूलरूप से जहानाबाद जिले का रहने वाला है, वो फरार है। संजीव मुखिया को ईओयू गिरफ्तार कर चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक पटना और नालंदा की सीमा से नीट का पेपर लीक होने के सबूत ईओयू को मिले हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही सॉल्वर गैंग को नीट का पेपर मिल गया था। पटना के एक स्कूल और हॉस्टल में नीट अभ्यर्थियों को जमा कर उनसे प्रश्न पत्र रटवाया गया। रांची के भी एक कॉलेज में छात्रों से पेपर हल करवाने की जानकारी सामने आई है।

 

 

Related Articles

Back to top button