खेल

अगले महीने पाकिस्तानी टीम से जुड़ेंगे नए टेस्ट कोच गिलेस्पी

कराची
 पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी अगले महीने टीम से जुड़ेंगे और बांग्लादेश के खिलाफ अगस्त में होने वाली घरेलू श्रृंखला के लिए उन्हीं की देखरेख में शिविर आयोजित किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार शिविर 24 जुलाई से आयोजित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान ए टीम में शामिल खिलाड़ी भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा,‘‘शिविर का आयोजन गिलेस्पी और सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में ही किया जाएगा। टेस्ट कप्तान शान मसूद भी इंग्लैंड से जल्दी लौट आएंगे ताकि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए तैयारी कर सकें।’’

उन्होंने कहा कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों को इस श्रृंखला में विश्राम दिया जा सकता है क्योंकि गिलेस्पी भी नई पीढ़ी के क्रिकेटरों पर गौर करना चाहते हैं। सूत्रों ने कहा कि मसूद पहले ही बोर्ड को बता चुके हैं कि वह आगामी श्रृंखला के लिए बाबर आजम को टीम में चाहते हैं लेकिन अन्य सीनियर खिलाड़ियों को विश्राम दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button