हमर छत्तीसगढ़

सुकमा के नक्सलियों के बटालियन के कोर इलाके में जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर

सुकमा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर संभाग में नक्‍सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल के जवानों का अभियान लगातार जारी है। इसी बीच शुक्रवार को सुकमा के रायगुड़म इलाके में नक्सलियों के बटालियन के कोर इलाके में जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है।

जानकारी के अनुसार डीआरजी और कोबरा के जवान रायगुड़म इलाके में आपरेशन पर निकले थे। सुबह से दो से तीन बार जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। मुठभेड़ के बाद सभी जवान सुरक्षित हैं। हालांकि इलाके में जवानों की सर्चिंग जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button