मनोरंजन

निक जोनस के बड़े भाई और प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस को स्किन कैंसर हो गया

न्यूयॉर्क

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। निक जोनस के बड़े भाई को स्किन कैंसर हो गया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी, जिसके बाद सभी परेशान हो गए। हालांकि, केविन ने बताया कि माथे पर जिस मस्से (मोल) में कैंसर बन रहा था, उसकी सर्जरी कर उसे निकाल दिया गया है। इलाज के बाद अब वो ठीक हैं और घर भी लौट आए हैं।

केविन जोनस 36 साल के हैं। उनकी शादी डैनियल जोनास से हुई है। कपल के दो बच्चे हैं। केविन के अलावा निक के दो और भाई हैं, जो और फ्रैंकी। केविन भी सिंगर और एक्टर हैं। वो भी जोनस ब्रदर्स बैंड का हिस्सा हैं।

केविन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और बताया कि उनके माथे पर एक मस्सा था। चेकअप में पता चला कि उसमें स्किन कैंसर के लक्षण पाए गए। वीडियो में वो कह रहे हैं कि उन्होंने बैसल सेल कर्सिनोमा को रिमूव कराया है। ये एक तरह का कैंसर है, जिसकी शुरुआत बेसल कोशिकाओं से होती है। ये बढ़ रहा था। इसलिए इसकी सर्जरी कराकर इसे निकलवाना पड़ा।

केविन ने अपने फैंस को दी सलाह
निक जोनस के भाई ने ये भी बताया कि सर्जरी कराने के बाद अब वो ठीक हैं। उन्होंने अपने फैंस को भी सलाह दी है कि वो नियमित रूप से चेकअप करवाते रहें और खासतौर से मस्सों की।

प्रियंका के दूसरे जेठ की टूट चुकी है शादी
मालूम हो कि प्रियंका के जेठ जो जोनस की शादी टूट चुकी है। वो अपनी बीवी सोफी टर्नर को तलाक दे चुके हैं। कपल के दो बच्चे भी हैं। सोफी टर्नर 'गेम ऑफ थ्रोन्स' जैसे सुपरहिट शो का अहम हिस्सा रही हैं।

Related Articles

Back to top button