हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-जशपुर में आकाशीय बिजली से तीन महिलाओं की मौत और कई घायल, सीएम साय ने इलाज के दिए निर्देश

जशपुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून कमजोर हो गया है, लेकिन सरगुजा संभाग में रोजाना गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं जशपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही जल्द  स्वस्थ होने की कामना किए हैं।

""जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मृत्यु और कई महिलाओं के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
    जिला प्रशासन द्वारा घायल महिलाओं को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।…""
    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 17, 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट लिखा कि जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मृत्यु और कई महिलाओं के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन द्वारा घायल महिलाओं को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत महिलाओं की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Back to top button