मध्यप्रदेश

अब खुद के पक्के घर में रहती हैं दिलासिया बाई

सफलता की कहानी
भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिन बीते, साल बीते। कई मौसम आये और चले गये। कच्चे घर की जो कठिनाईयां थीं, वो बनी रहीं। पर एक दिन किस्मत रंग लाई। कच्चा घर अब पक्के और सुन्दर घर में बदल गया।

ये सच्ची कहानी अनूपपुर जिले की है। यहाँ की बेनीबेहरा ग्राम पंचायत में रहने वाली श्रीमती दिलासिया बाई बैगा के लिये पीएम जन-मन की आवास योजना वरदान लेकर आई।

योजना में पात्र होने पर दिलासिया बाई को पक्का घर मंजूर हो गया। चार महीने में पक्का घर बनकर तैयार भी हो गया। अब दिलासिया बाई अपने परिवार के साथ इसी पक्के घर में खुशी-खुशी रहती हैं।

दिलासिया बाई बताती हैं कच्चे घर में कई तरह की दिक्कतें थीं। बारिश और ठंड में तो जीना मुश्किल हो जाता था। आंधी-तूफान में घर गिरने का डर भी बना रहता था। पर अब इन सारी परेशानियों से हमें हमेशा के लिये निजात मिल गई है। उन्हें पक्के घर की सौगात देने के लिये दिलासिया बाई सरकार का आभार जताती हैं।

 

Related Articles

Back to top button