भारत

भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ से बीते सात महीने में 50 लाख से अधिक वाहन गुजरे

मुंबई
 देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ को सात महीने पहले यातायात के लिए खोले जाने के बाद से उस पर से अब तक 50 लाख से अधिक वाहन गुजर चुके हैं। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने यह जानकारी दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एमएमआरडीए ने  जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट), नवी मुंबई महानगर पालिका परिवहन (एनएमएमटी) और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की शिवनेरी बस सहित 50,04,350 वाहनों ने 13 जनवरी से 26 अगस्त के बीच अटल सेतु का इस्तेमाल किया यानी उस अवधि में रोजाना औसतन 22,000 वाहन इस पुल से गुजरे।

एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जिन वाहनों ने पुल का इस्तेमाल किया, उनमें 47.40 लाख कार, 50,020 मिनी बस और हल्के मोटर वाहन, 59,799 डबल-एक्सल वाहन, 73,074 थ्री-एक्सल वाहन, 80,277 चार-छह एक्सल वाहन और 503 बड़े वाहन शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जनवरी को लगभग 21.8 किलोमीटर लंबे इस समुद्री पुल का उद्घाटन किया था, जिसके अगले दिन इसे जनता के लिए खोल दिया गया था। ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ को आधिकारिक तौर पर ‘अटल सेतु’ नाम दिया गया है, जो मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है।

 

 

Related Articles

Back to top button