भारत

यमुना में जहर के दावे पर अमित शाह की केजरीवाल को चुनौती, रिपोर्ट दिखाइए जिम्मेदारी हम लेंगे

नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के कालकाजी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यमुना के पानी जहर के दावे को लेकर अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा- कल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा था कि दिल्ली में जो यमुना का पानी आया है उसमें हरियाणा सरकार ने जहर मिला दिया है। वहीं जलबोर्ड वालों का कहना है कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जी आपके पास जलबोर्ड की जो रिपोर्ट है उसे कल सार्वजनिक ​कीजिए हम जिम्मेदारी लेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को चुनौती देने वाले अंदाज में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। कालकावानों आपके घर में जहर वाला पानी आया है क्या? हमने जब पूछा क्या रिपोर्ट है तो जल बोर्ड वालों ने कहा कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मैं केजरीवाल से तीन सवाल पूछ रहा हूं। आपने कहा कि जल बोर्ड ने कहा कि पानी में जहर मिलाया है।

शाह ने आगे कहा कि केजरीवाल जी यदि आपके पास जहर मिलाने वाली कोई रिपोर्ट है तो उसे सर्वजनिक करिए, हम इसकी जिम्मेदारी लेंगे। दूसरा सवाल यह कि जहर मिलाया है तो किस तरह का जहर मिलाया है। कौन सा जहर मिलाया है। उस जहर का नाम क्या है। उसे दिल्ली की जनता को बताइए। तीसरा सवाल कि आपने कहा कि पानी को रोक दिया इसलिए दिल्ली बच गई। केजरीवाल जी पानी रोकने वाला वह ऑर्डर तो बताइए जरा।

इसके साथ ही शाह ने लोगों से पूछा बताएं इन तीनों सवालों के जवाब केजरीवाल को देने चाहिए या नहीं। केजरीवाल जी चुनाव में हार जीत तो होती है। भोला सा चेहरा बनाकर आपने हरियाणा सरकार पर जो जहर मिलाने का आरोप लगाया है। आपने दिल्ली के लोगों को डराने का काम किया है। इससे ओछी राजनीति नहीं हो सकती है। आप सब दिल्ली की सीएम आतिशी से भी पूछिये जहर मिलाने की रिपोर्ट कहां है। कौन सा जहर मिलाया, पानी कहां रोका, ऐसा झूठ क्यों बोल रहे हैं आप लोग।

Related Articles

Back to top button