भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देशभर में आज से एक वृक्ष मां नाम के अभियान की शुरुआत हुई

रांची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देशभर में आज से एक वृक्ष मां नाम के अभियान की शुरुआत हुई। इस वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और विधायकों समेत बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज वृक्षारोपण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसी क्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत लीची बागान में और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में वृक्ष लगाया। रांची में वृक्षारोपण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज दुनिया जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से चिंतित है। ऐसे में अधिक से अधिक वृक्ष लगाना हमारा परम दायित्व हो जाता है। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन विषयों पर काफ़ी गंभीर हैं और उनके निर्देश पर इस वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। मंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब मे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखण्ड में अब सब अच्छा होने वाला है। वहीं असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने जगन्नाथपुर क्षेत्र के लीची बागान में वृक्षारोपण किया।

दूसरी ओर सिद्धू कान्हू पार्क में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के प्रेरणा स्रोत डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की शहादत दिवस पर पार्टी द्वारा आयोजित बूथ स्तर पर एक वृक्ष मां के नाम, गोंदा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।

 

Related Articles

Back to top button