मनोरंजन

1 करोड़ फीस की अफवाह पर बोले विवेक, इतना पैसा नहीं मिला

आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 से इतिहास रच दिया है। उनकी दोनों फिल्मों ने करोड़ों की कमाई की है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसके ना सिर्फ लीड रोल बल्कि सपोर्टिंग और साइड रोल वाले एक्टर्स को भी काफी पसंद किया गया है। अब खबर आ रही थी कि फिल्म के साइड एक्टर विवेक सिन्हा जिनका धुरंधर के पहले सीन यानी इंडियन एयरलाइन्स फ्लाइट के हाइजैक में रोल था, उन्हें छोटे रोल के बावजूद 1 करोड़ रुपये मिले हैं। विवेक ने अब इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

विवेक ने क्या कहा फीस को लेकर
विवेक ने इंस्टाग्राम पर क्लीयर करते हुए लिखा, ‘भाई इतना पैसा नहीं मिला है कसम से। ये सब मत डालो। उन्होंने यह भी कहा कि इतना अमाउंट सुनने के बाद उन्हें लोगों के मैसेज आ रहे हैं और उनके मदद मांग रहे हैं।’

धुरंधर का पैसा खत्म हो गया
विवेक ने आगे लिखा, ‘मुझे धुरंधर से पैसा मिला है, अच्छा पैसा मिला। जो एक्सपेक्टेड अमाउंट था वो मिला। लेकिन उतना पैसा नहीं मिला और जो पैसा मिला था खत्म हो चुका है। मुंबई में रहता हूं भाई और बहुत खर्चे हैं मुंबई में। तो धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म हो चुका है।

जब विवेक को गुस्से का करना पड़ा सामना
बता दें कि फिल्म में विवेक का एक डायलॉग था हिंदू वाकई डरपोक कौम है। उनके इस डायलॉग पर लोग इतना गुस्सा हुए कि सोशल मीडिया पर उन्हें काफी बुरा-भला कहा। इस पर विवेक ने फिर सोशल मीडिया पर कहा था, ‘कोई मुझे आतंकवादी बोल रहा है, कोई बोल रहा है पाकिस्तान भाग जा। वैसे मुझे सच में अच्छा लगा ये देशभक्ति देखकर। हमारे अंदर जो देशभक्ति है न, उसे सलाम है। लेकिन मैं बता दूं कि मैं पाकिस्तान का नहीं हूं। मैं बिजनौर का रहने वाला हूं और फिलहाल मुंबई में रहता हूं।’

धुरंधर 2 की स्टार कास्ट और स्टोरी
धुरंधर 2 की बात करें तो आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंदौर भी हैं। फिल्म में रणवीर ने जसकिरत सिंह का किरदार निभाया है जो स्पाई बनकर पाकिस्तान जाता है और वहां रहकर ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हैं।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो गुरुवार को फिल्म ने 8.56 करोड़ की कमाई की है और अब मूवी ने भारत में ग्रॉस 1,255.23 करोड़, ओवरसीस 410 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1,665.23 करोड़ की कमाई की है।

Related Articles

Back to top button