मनोरंजन

एक बार फिर विवादों में घिरे विल स्मिथ, इंडिया मार्टिनेज को चूमने की कोश‍िश

लॉस एंजिल्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अमेरिकन एक्टर, रैपर और फिल्म प्रोड्यूसर विल स्मिथ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें वो पॉप सिंगर इंडिया मार्टिनेज को मियामी में हुए अवॉर्ड शो में चूमने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों गाना गाते-गाते बेहद नजदीक आ जाते हैं। ये बात नेटिजंस को नागावार गुजर रही है। खासतौर पर हॉलीवुड एक्टर की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इससे पहले साल 2022 में विल विवादों में थे, जब उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड शो में होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था।

ये वीडियो मियामी में हुए Premio Lo Nuestro अवॉर्ड शो का है। स्टेज पर स्पेनिश सिंगर इंडिया मार्टिनेज और हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ थे। दोनों 'फर्स्ट लव' गाने पर परफॉर्म कर रहे थे। तभी वे एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ जाते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो Kiss करने वाले हैं।

विल स्मिथ और इंडिया मार्टिनेज का वीडियो वायरल
इस वीडियो को देखने के बाद विल स्मिथ की खूब थू-थू हो रही है। उनकी वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के फैंस इसे 'शर्मनाक' बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अनुचित। भले ही वह 'मनोरंजन' ही क्यों न हो।' एक और ने कॉमेंट किया, 'ये पूरी बात क्रिंज है।' एक ने उनकी वाइफ का जिक्र करते हुए लिखा कि इसीलिए ये अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, एक्टर के कुछ फैंस कह रहे हैं कि वो खुश हैं और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

ऑस्कर में हुआ था 'थप्पड़ कांड'
ये साल 2022 की बात है, जब ऑस्कर अवॉर्ड में होस्ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद गुस्से में तमतमाए विल स्मिथ ने उन्हें सबसे सामने चांटा जड़ दिया था। इसके बाद ऑस्कर्स ने विल को 10 साल के लिए बैन भी कर दिया था।

Related Articles

Back to top button