हमर छत्तीसगढ़

श्रमिकों पर टिका हमारा विकास: सीएम साय

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज पूरा देश मजदूर दिवस मना रहा है. छत्तीसगढ़ में नेताओं ने बोरे बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया. सीएम विष्णुदेव साय रायपुर के गांधी चौक में आयोजित ‘कामगारों का सम्मान समारोह’ में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मजदूरों के साथ बोरे बासी खाया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी मजदूरों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रमिकों के साथ भोजन करने का मौका मिला. यहां श्रमिकों को 5 रुपये में भरपेट खाना मिलता है. यह योजना रमन सरकार के दौर से शुरू हुई थी. सीएम साय ने बताया कि उन्होंने भारत सरकार में 2 साल लेबर मिनिस्टर के रूप में काम किया. मैं गांव का रहने वाला हूं, श्रमिकों की समस्या हम समझते हैं. इतना कोई नहीं समझ सकता. ये झोपड़ी में रहकर लोगों के लिए महल बनाते हैं. श्रमिकों को नमन करता हूं, हमारा विकास इन्हीं पर टिका है

Related Articles

Back to top button