खेल

आरोप लगाकर फैन को मारने दौड़ा पाकिस्तानी गेंदबाज, पत्नी रोकती रही

 नई दिल्ली
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन की वजह से तो सुर्खियों में रहे नहीं लेकिन अब वो लड़कर जरूर चर्चाओं में आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हारिस रऊफ एक फैन के साथ तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं।हारिस रऊफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक शख्स को मारने के लिए दौड़ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी उन्हें बहुत रोकने की कोशिश कर रही है, साथ ही कुछ और लोग उन्हें रोक रहे हैं लेकिन हारिस हैं कि मान ही नहीं रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जब एक फैन ने उनसे सेल्फी की मांग की। किसी बात पर बहस बढ़ गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि रऊफ अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके और फैन को मारने की कोशिश करने लगे। यह घटना तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई, जिससे रऊफ की काफी आलोचना हो रही है।

टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद अब कई खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम से बाहर हो सकते हैं. इनमें हारिस रऊफ का नाम भी बताया जा रहा है. शादाब खान, आजम खान भी इनमें शामिल हैं. हालांकि उससे पहले हारिस रऊफ ने लड़ाई कर अपने लिए ही सिरदर्दी और बढ़ा ली है. अब देखना ये है कि हारिस का क्या होता है?

Related Articles

Back to top button