खेल

एमबापे नहीं खेले, फ्रांस और नीदरलैंड का मैच गोलरहित ड्रा रहा

लीपजिग (जर्मनी)
स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबापे पिछले मैच में लगी चोट के कारण नहीं खेल पाए जिसका फायदा उठाकर नीदरलैंड ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2024) के मैच में फ्रांस को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। फ्रांस की ऑस्ट्रिया के खिलाफ पिछले मैच में 1-0 से जीत के दौरान एमबापे की नाक में चोट लग गई थी और उनका इस मैच में खेलना संदिग्ध था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एमबापे ने गुरुवार को मास्क पहनकर अभ्यास किया था और फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स को उम्मीद थी कि यह स्टार फुटबॉलर नीदरलैंड के खिलाफ मैच तक फिट हो जाएगा। उन्होंने हालांकि नीदरलैंड के शारीरिक रूप से मजबूत डिफेंडरों के सामने एमबापे को उतारने का जोखिम उठाना उचित नहीं समझा। एमबापे जब टीम बस से उतरे तो काफी सहज नजर आ रहे थे। उन्होंने धूप का चश्मा पहन रखा था लेकिन उनकी नाक पर पट्टी नहीं लगी थी। फ्रांस को मैच में उनकी कमी खली और उसे आखिर में नीदरलैंड के खिलाफ अंक बांटने पड़े।

फ्रांस और नीदरलैंड के ग्रुप डी में अब चार-चार अंक हैं। ऑस्ट्रिया के तीन अंक हैं। उसने ग्रुप के अपने दूसरे मैच में शुक्रवार को पोलैंड को 3-1 से हराया था। पोलैंड के दो मैच में कोई अंक नहीं हैं और उसके आगे बढ़ने की संभावना समाप्त हो गई है। अगर वह फ्रांस को हरा देता है तो तब भी आगे नहीं बढ़ पाएगा क्योंकि उसे ऑस्ट्रिया से हार का सामना करना पड़ा है।

 

Related Articles

Back to top button