भारत

मुंबई में पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, CM शिंदे व डिप्टी CM फडणवीस मौजूद

मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में रोड शो शुरू हो गया है। उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं। पीएम मोदी को देखने के लिए भारी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे हैं। उनका ढोल-नगाड़ों के साथ में स्वागत किया गया है। आपको बता दें कि मुंबई में 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होगा। पीएम मोदी का यह मुंबई में पहला रोड शो हैं। उत्तर प्रदेश के बाद सीटों के हिसाब से महाराष्ट्र सबसे बड़ा राज्य है। इसकी महत्वता पीएम मोदी के 400 पार के नारे के हिसाब से महत्वपूर्ण है, इसलिए पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
 
किरीट सोमैया ने रोड शो में किया डांस
मुंबई के घाटकोपर इलाके में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कलाकारों के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान कलाकारों के साथ किरीट सोमैया का उत्साह देखने लायक था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पीएम मोदी के रोड शो में भाजपा की महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद
पीएम मोदी के रोड शो में मराठी संस्कृति से जुड़े वस्त्र पहनकर महिलाएं पहुंची। वह रोड शो में पीएम मोदी के वाहन के आगे चल रही हैं। इस दौरान वह मोदी-मोदी के नारों के साथ आगे बढ़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button