मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निवास पर पुलिस का छापा, बेटे पर है 63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

टीकमगढ़
टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निवास पर बुधवार सुबह असम पुलिस पहुंची। लगभग 4 घंटे तक पूछताछ के बाद टीम रवाना हो गई। इस दौरान पुलिस के जवान बाहर पहरा देते हुए नजर आए। बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बेटे शाश्वत के खिलाफ दर्ज है शिकायत
बताया जाता है कि विधायक के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला के खिलाफ दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला साल 2022 का है। इसी मामले को लेकर बुधवार को असम पुलिस ने पूछताछ की है।

63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
शाश्वत सिंह बुंदेला पर 63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। उनके खिलाफ आटोनामस काउंसिल घोटाले का एक मामला असम में चल रहा है, जिसमें शाश्वत सिंह सहित पांच आरोपित बनाए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भी असम पुलिस ने यहां पहुंची थी। विधायक के घर छापेमार कार्रवाई की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी उनके निवास परिसर में एकत्र हो गए। विधायक के बंगले से बाहर निकले अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने बताया कि पुराने मामले को लेकर असम पुलिस पूछताछ करने आई थी। उधर विधायक ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये है पूरा मामला
विधायक के बेटे शाश्वत के खिलाफ दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने साल 2022 में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें 63 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। आज असम पुलिस ने छापे के दौरान विधायक के घर से क्या-क्या बरामद किया। इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button