हमर छत्तीसगढ़

गर्ल्स हॉस्टल में घुसा नशे में धुत इंस्पेक्टर युवतियों से की छेड़छाड़, कोर्ट ने 2 साल के लिए भेजा जेल

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में नशे में धुत इंस्पेक्टर ने वार्डन और लड़कियां के साथ छेड़छाड़ की थी. इस मामले में कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई है. एट्रोसिटी के स्पेशल जज पंकज कुमार सिन्हा ने इंस्पेक्टर राकेश कुमार चौबे को 8 हजार रुपये जुर्माना लगाया और दो साल के लिए जेल भेज दिया है.

बता दें, यह मामला 24 मार्च 2023 का है, FIR के मुताबिक तात्कालीन ट्रैफिक टीआई राकेश कुमार चौबे ने शराब के नशे में धुत होकर देवेंद्र नगर सेक्टर-3 के एक गर्ल्स हॉस्टल में संचालिका और लड़कियों के साथ छेड़छाड की थी. शिकायत में बताया गया कि इंस्पेक्टर ने वॉर्डन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की और वॉर्डन के रोकने पर उससे मारपीट कर दी. हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई. इसका फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया था और अब कोर्ट ने इस मामले में आरोपी इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button