मध्यप्रदेश

इंदौर में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ा, सड़कों पर लिखा- आतंकवादी पाकिस्तान मुर्दाबाद…

इंदौर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रति लोगों का आक्रोश और बढ़ता जा रहा है। इंदौर शहर में राजवाड़ा सहित तीन मुख्य मार्गों पर लोगों ने पाकिस्तान का झंडा बनाया और इसके साथ लिखा- आतंकवादी पाकिस्तान मुर्दाबाद। सड़क पर बना पाकिस्तान का झंडा लोग रौंदते हुए निकल रहे हैं।
पिग्स एंड पाकिस्तानी नाट अलाउड…

इसके पहले इंदौर की 56 दुकान चौपाटी पर पाकिस्तान के विरोध में यहां के व्यापारियों ने एक पोस्टर लगाया था। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें लिखा था- 'पिग्स एंड पाकिस्तानी सिटीजंस नाट अलाउड एट 56 दुकान।' पोस्टर में पाकिस्तानी सेना के जनरल की वर्दी पहना एक पिग भी बना था।
हमले में इंदौर के सुशील नथानियल की हुई थी मौत

पहलगाम में हुए हमले में इंदौर के सुशील नथानियल की मौत हो गई थी। वे अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे। आतंकियों ने उन्हें पकड़कर कलमा पढ़ने को कहा, जब उन्होंने कहा कि मैं क्रिश्चियन हूं, तो सीने में गोली मार दी। घटना के दौरान उनकी पत्नी और बेटी वहीं मौजूद थी। आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में उनकी बेटी के पैर में गोली लगी।

Related Articles

Back to top button