Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बेटी का क्यूट वीडियो, फैंस ने पहली बार सुनी मालती की आवाज

Priyanka Chopra With Daughter Malti Mary: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए फैंस को अपडे़ट करती रहती है।
साथ ही अभिनेत्री अक्सर अपनी बेटी के साथ भी फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जो फैंस को खूब पसंद आता है। इस बीच अब अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती मैरी की आवाज सुनाई दे रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल भी हो रहा है और फैंस इसको खूब पसंद भी कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार शेयर किया वीडियो
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी मालती स्ट्रोलर में पार्क में घूम रही है। साथ ही वीडियो में उसके हंसने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जो बेहद क्यूट लग रहा है। हालांकि इस वीडियो में मालती का चेहरा छिपा हुआ है लेकिन उसके पैर दिखाई दे रहे हैं। मालती का ये वीडियो बेहद क्यूट है और फैंस इस पर अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
एक्ट्रेस ने लिखा से कैप्शन
बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा न्यू जर्सी में बेटी मालती मैरी के साथ बिता रही हैं और वहीं ये उन्होंने इसकी झलकियां साझा की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस मे कैप्शन में लिखा है कि- ‘हम सेंट्रल पार्क में वॉक करना पसंद करते हैं।’ प्रियंका द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में मालती के साथ-साथ एक्ट्रेस के हंसने की भी आवाज सुनाई दे रही हैं।
फैंस को बहुत पसंद आ रहा ये वीडियो
बता दें कि प्रियंका ने पहली बार ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती की आवाज सुनाई दे रही हैं। फैंस ने भी पहली बार प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी की आवाज सुनी है। फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है और सभी इसको लाइक और इसपर कमेंट कर रहे हैं।



