हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

हालांकि इसकी वजह से तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। यानी दो दिन बाद पारा गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

फिलहाल सरगुजा संभाग में भी एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकती है।

बना हुआ है ये सिस्टम
ऊपरी हवा में चक्रीय चक्रवात दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण आंध्रप्रदेश, उत्तर तमिलनाडु तटों से सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक बना हुआ है। मध्य ट्रोपोस्फेरिक पश्चिमी हवाओं में पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके असर से एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान
गुरुवार को बस्तर संभाग के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुटरू, तोकापाल में 20 मिमी, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, बकावंड में 10 मिमी बारिश हुई। रायपुर शहर में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दंतेवाड़ा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

 

Related Articles

Back to top button