मध्यप्रदेश

राजधनी भोपाल में जनसम्पर्क अधिकारी पूजा थापक ने किया सुसाइड, जानिये क्या थी वजह

भोपाल
 पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री की जनसम्पर्क अधिकारी पूजा थापक ने बुधवार को सुसाइड कर लिया है। वे जनसम्पर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस की जांच में पता चला है कि सुसाइड का कारण पारिवारिक विवाद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वैज्ञानिक है पूजा के पति

जानकारी के अनुसार पूजा थापक के पति वैज्ञानिक हैं। जो प्रौद्योगिकी विभाग में अस्स्टिेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी हुए एक दो साल ही बीते हैं। लेकिन दोनों के बीच विवाद चलता रहता था। ऐसे में देर रात उनका पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पूजा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पति ने जैसे ही पूजा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो तुरंत उतारकर एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पूजा थापक को मृत घोषित कर दिया।

पूजा की मौत से मचा हड़कंप

पूजा की मौत से राजधानी भोपाल में हड़कंप मच गया है। वह खूबसूरत थी। पति, पत्नी दोनों अच्छे पद पर थे। इसके बावजूद ऐसी क्या वजह थी कि पूजा ने सुसाइड कर लिया। ये सवाल हर किसी के मन में खटक रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवा कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2022 में शादी एक बेटा

पूजा थापक 30 वर्ष अपने पति के साथ गोविंदपुरा क्षेत्र में स्थित साकेत नगर में रहती थी। उनकी 2022 में शादी हुई थी। उनका एक बेटा भी है। मंगलवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों अलग अलग रूम में जाकर सो गए। ऐसे में पूजा थापक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पूजा थापक का मायका इंदौर के समीप बताया जा रहा है। पूजा के सुसाइड के बाद घरवालों को जानकारी दी गई है। उनके भी पुलिस बयान लेगी।

सहन शक्ति का आभाव, स्थिति को टालें

आजकल सुसाइड के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बारे में मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि लोगों में अत्यधिक तनाव, सहनशक्ति का आभाव होने के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है। कई बार थोड़ी की देर का गुस्सा ही पूरी जिदंगी खराब कर देता है। इसलिए आपको जब भी अधिक गुस्सा आए आप शांत होने की कोशिश करें, क्योंकि जब आप गलत कदम उठाते हैं। वह थोड़ी देर की स्थिति रहती है। अगर आप उस स्थिति को टाल देंगे तो निश्चित ही सुसाइड करने से भी बच सकते हैं।

Related Articles

Back to top button