हमर छत्तीसगढ़

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : डांडजमड़ी पंचायत के सभी 90 घरों में नल से पहुंच रहा है शुद्ध पेयजल

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डांडजमड़ी पंचायत के सभी 90 घरों में नल से पहुंच रहा है शुद्ध पेयजलजल जीवन मिशन के तहत  आकांक्षी ब्लॉक गौरेला के डांडजमड़ी पंचायत के सभी 90 घरों में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचना प्रारंभ हो गया है। इस उपलब्धि पर ग्रामवासी ललिता वाकरे ने बताया कि उन्हें नल से घर में जल मिलने से बहुत खुशी हो रही है। अब उन्हें पानी लेने के लिए दूर स्थित कुएं तक नहीं जाना पड़ता।

योजना के संचालन एवं संधारण के लिए ग्राम पंचायत को हस्तातंरण कर दिया गया है। साथ ही ग्राम के सरपंच इंजोरसिंह धुर्वे, पंचायत सचिव रतन सिंह और ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्यों तथा ग्रामवासियों को जल की उपयोगिता, जल प्रबंधन, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन के बारे में बताया गया है। जल जीवन मिशन भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2019 को शुरू किया गया है।

Related Articles

Back to top button