खेल

अदिति अशोक एलपीजीए क्लासिक में कट से चूकी

गैलोवे
 भारत की अदिति अशोक आखिर में दो बर्डी बनाने के बावजूद एलपीजीए क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में कट से चूक गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बेंगलुरु की रहने वाली इस गोल्फर ने पहले दौर में दो अंडर 69 का स्कोर बनाया था, लेकिन दूसरे दौर में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। वह दूसरे दिन 13 होल के बाद दो ओवर पर थी। उन्होंने 16वें और 18वें होल में बर्डी बनाई लेकिन यह कट में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं था।

अदिति का दो दिन का स्कोर दो अंडर रहा जबकि कट तीन अंडर पर गया। दक्षिण कोरिया की जेनी शिन ने दूसरे दौर में दो अंडर 69 का स्कोर बनाया। इस तरह से उनका कुल स्कोर 10 अंडर 132 है और वह एक शॉट की बढ़त लेकर शीर्ष पर काबिज हैं।

 

Related Articles

Back to top button