मध्यप्रदेश

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने डीजीपी से की मुलाकात

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने डीजीपी से की मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 प्रदेश में ब्राह्माणों पर हो रहे प्रताड़ना मामलों से कैलाश मकवाणा को कराया अवगत

भोपाल
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कैलाश मकवाणा से मुलाकात कर शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश में ब्राह्मणों के प्रति हो रहे अन्याय प्रताड़ना तथा झूठे केसों में फंसाने की गतिविधियों के बारे में डीजीपी से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संगठन मंत्री पंडित महेन्द्र मिश्रा, पंडित शिव नारायण व्यास, पंडित विनोद पांडेय, पंडित अरुण पांडेय, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी पंडित आशीष द्विवेदी, पंडित जगदीश शर्मा, पंडित राम शुक्ला, पंडित राजेश तिवारी, पंडित अनिल पराशर, पंडित रविन्द्र चौबे एवं स्वस्ति वाचन के लिए पांच ब्राह्मण देवता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button