हमर छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया. वित्त मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में उत्साहजनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही है. राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा प्रदेश की GSDP में ग्रोथ हुआ है. यह भी पढ़ें : ये क्या बोल गईं मेयर मैडम? भारत की संप्रभुता के बदले पढ़ दिया भारत की सांप्रदायिकता, दोबारा लेनी पड़ी शपथ, देखें Video

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि GSDP 2023- 24 में 3,06,712 करोड़ से बढ़कर 2024- 25 में 3,29,752 करोड़ होना संभावित है, यह गत वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि है. इसमें कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र, सेवा क्षेत्र में योगदान अधिक है. कैपिटल इनकम में भी वृद्धि हो रही है.

वित्त मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 प्रतिशत की दर से वृद्धि है, जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर 8.66 प्रतिशत है. इस तरह से राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रदेश में वृद्धि दर कहीं ज्यादा है.

Related Articles

Back to top button