भारत

असम के तिनसुकिया जिले में एक शख्स अपनी बुजुर्ग और लकवाग्रस्त मां को जिंदा ही दफन करने जा रहा था, मचा हंगामा

गुवाहाटी
असम के तिनसुकिया जिले में एक शख्स अपनी बुजुर्ग और लकवाग्रस्त मां को जिंदा ही दफन करने जा रहा था। गनीमत थी कि आसपास के लोगों ने उसे देख लिया और इसके बाद पुलिस को जानकारी दे दी गई। दरअसल चाय के बागान में काम करने वाला गैब्रियल लाकरा अपनी मां के साथ रहता था। लगभग 10 साल से वह बीमार ही रहती थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गैब्लियन अपनी मां बुधनी लाकरा को लेकर घर के पीछे की ओर दफ़न रहा था। आसपास के लोगों ने देखा तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस को जानकारी दे दी। इसके बाद जब लोग उसके घर के पीछे पहुंचे तो देखकर हैरान रह गए। वहां एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था।

गैब्रियल लगभग अपनी मां को दफना ही चुका था तब तक लोगों ने पहुंचकर उन्हें बाहर निकाल लिया। बुजुर्ग महिला की सांसें चल रही थीं। बाद में स्थानीय लोगों ने ही बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वैसे घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि काफी दिनों से मां का इलाज करवाते-करवाते वह काफी थक गया था और इसलिए किसी तरह से छुटकारा पाना चाहता था। जानकारी के मुताबिक आरोपी की मां की हालत नाजुक है और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है।

 

Related Articles

Back to top button