मध्यप्रदेश

राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बने निजी सचिव

राजगढ़
 मध्य प्रदेश के 2013 बैच के आईएएस अफसर और राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का निजी सचिव बनाया गया है। इसके लिए केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के द्वारा नई नियुक्ति का आदेश जारी किया है। कलेक्टर हर्ष दीक्षित तीन साल से राजगढ़ जिले में पदस्थ हैं। इससे पूर्व आईएएस हर्ष दीक्षित बालाघाट के बैहर में एसडीओ और छतरपुर में जिला पंचायत सीईओ के पद पर रह चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जबलपुर में भी रहे हैं अपर कलेक्टर

आईएएस अफसर हर्ष दीक्षित को जबलपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया था। जहां उन्होंने वर्ष 2019 में वेयर हाउस संचालक द्वारा की जा रही गड़बड़ियों को पकड़ने के बाद संचालक को फटकार लगाई थी, जिससे वह चर्चा में आ गए थे।

2021 में राजगढ़ के कलेक्टर बने थे हर्ष दीक्षित

मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जबलपुर में अपर कलेक्टर की पद पर पदस्थ रहे 2013 बैच के आईएएस अफसर हर्ष दीक्षित को 4 सितंबर 2021 को राजगढ़ कलेक्टर बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने 7 सितंबर 2021 को राजगढ़ पहुंचकर जालपा माता मंदिर पर पूजा अर्चना करने के पश्चात कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद से ही वह राजगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कार नहीं पहुंचने पर बाइक से की थी सवारी

प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए ग्रामीणों को समझाने के लिए कार नहीं पहुंचने पर कलेक्टर हर्ष दीक्षित जनपद सीईओ देवेंद्र दीक्षित के साथ बाइक पर बैठकर बांकपुरा पंचायत के राकलिया व हिनोती गांव पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास बनाने को लेकर समझाइश दी थी।

Related Articles

Back to top button