मध्यप्रदेश

रामप्रसाद विश्वकर्मा की मैकेनिकल वोटिंग मशीन को भोपाल विज्ञान मेले में द्वितीय पुरस्कार

विज्ञान भारती, मध्यभारत प्रांत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री शिवकुमार जी द्वारा किया गया सम्मान
भोपाल

भोपाल में आयोजित 13वें भोपाल विज्ञान मेले–2026 में राजगढ़ जिले के पचोर निवासी 76 वर्षीय श्री रामप्रसाद विश्वकर्मा द्वारा विकसित Pure Mechanical Voting Machine (MVM) को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

समापन समारोह में विज्ञान भारती, मध्यभारत प्रांत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय श्री शिवकुमार जी द्वारा श्री रामप्रसाद विश्वकर्मा को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। समापन समारोह में मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री श्री राकेश सिंह भी उपस्थित रहे।

श्री रामप्रसाद विश्वकर्मा ने लगभग 14 वर्षों के प्रयास, प्रयोग और तकनीकी कार्य के बाद Mechanical Voting Machine का प्रोटोटाइप विकसित किया। इस आविष्कार के लिए उन्हें वर्ष 2024 में पेटेंट प्राप्त हुआ है। भोपाल विज्ञान मेले में MVM का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों, इनोवेटर्स एवं आम नागरिकों ने मशीन की कार्यप्रणाली को देखा और समझा।

MVM एक Mechanical Voting System की अवधारणा पर आधारित है, जिसमें मतदान की मुख्य प्रक्रिया यांत्रिक प्रणाली द्वारा संचालित होती है। वर्तमान प्रोटोटाइप में मतदान के बाद परिणाम प्रदर्शित करने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। इस परियोजना में उनके पुत्र श्री कमलेश विश्वकर्मा, सह-आविष्कारक, ने पेटेंट प्रक्रिया, दस्तावेजीकरण एवं तकनीकी प्रस्तुति में सहयोग किया।

श्री रामप्रसाद विश्वकर्मा ने इस उपलब्धि पर विज्ञान भारती, MPCST (मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद), भोपाल विज्ञान मेला आयोजन समिति तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि “यह पुरस्कार हमारे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि आगे और बेहतर तकनीकी विकास एवं परीक्षण के लिए प्रेरणा है।” “उम्र नवाचार की सीमा नहीं है। 

Related Articles

Back to top button