हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र  में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराया कि उनकी नाबालिग बेटी कपड़े सिलाई कराने जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

इसके बाद घर नहीं आई। पुलिस ने धारा 137(2) BNS दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, नेटवर्क ट्रेसिंग और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने पुणे (महाराष्ट्र )में दबिश दी। आरोपी संदीप धुर्वे पिता संतुराम छेदावी, निवासी बचेडी, थाना सहसपुर लोहारा के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। थाना लाकर नाबालिग बालिका से महिला अधिकारी ने संवेदनशीलता के साथ पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे बहलाया-फुसलाया व जबरदस्ती संबंध बनाए। तहरीर के आधार पर आरोपी संदीप धुर्वे के खिलाफ धारा 87, 64(2)(ड) बीएनस,  4(1), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अतिरिक्त धारा जोड़ते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को रविवार को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button