भारत

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आंध्र प्रदेश की एक 45 वर्षीय महिला लापता, बचाव अभियान जारी

नई दिल्ली
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आंध्र प्रदेश की एक 45 वर्षीय महिला लापता हो गई है। दरअसल, वह एक फुटपाथ पर चल रही थी, तभी अचानक जमीन ढह गई। इसके कारण वह फिसलते हुए सीवेज नाले में बह गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पति और बेटे की बची जान
महिला की पहचान चित्तूर जिले के अनिमिगनीपल्ले गांव की विजयलक्ष्मी के रूप में हुई है। वह फुटपाथ पर अपने पति और बेटे के साथ चल रही थी, तभी अचानक जमीन ढह गई। पति और बेटे तो गिरने से बच गए, लेकिन विजयलक्ष्मी फिसलकर सीवर में बह गई।

बचाव अभियान शुरू
कुआलालंपुर में नागरिक अधिकारियों द्वारा तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया जो अभी भी जारी है। लगातार प्रयासों के बावजूद, शनिवार शाम तक विजयलक्ष्मी का कोई पता नहीं चल पाया। बता दें कि विजयलक्ष्मी अपने बिजनेस के सिलसिले में अक्सर मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा करती थी।

बारीकी से रख रहे नजर
इस घटना के बाद, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश नॉन-रेजिडेंट तेलुगु (एपीएनआरटी) सोसाइटी के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि तलाशी अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जाए। मानव संसाधन विकास मंत्री (एचआरडी) नारा लोकेश के साथ मुख्यमंत्री स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button