हमर छत्तीसगढ़

रायगढ़ पुलिस के एक आरक्षक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

रायगढ़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायगढ़ पुलिस के एक लाइन अटैच आरक्षक ने खुद को गोली मार ली है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल दाखिल कराया, जहां से बिलासपुर अपोलो अस्पताल के लिए रिफर किया गया है.

शहर के इंद्रा नगर में रहने वाले आरक्षक सन्नी मालाकार ने अपने निवास पर खुद को गली मारी है. मौके पर एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी सहित जूटमिल और चक्रधर नगर थाना प्रभारी सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे.

एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि आरक्षक ने खुद को गोली मारी है, जो चेस्ट पर लगी है, उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक समस्या के कारण जवान ने ऐसा कदम उठाया है. उनके निवास को लॉक कर दिया गया है. जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button