हमर छत्तीसगढ़

कार की ठोकर से घायल बच्ची को सवार युवक इलाज के बहाने उठाकर ले गए

जांजगीर-चांपा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिले में सात साल की बच्ची के अपहरण का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. कार की ठोकर से घायल बच्ची को सवार युवक इलाज के बहाने उठाकर ले गए. परिजनों ने आसपास के अस्पतालों में बच्ची की तलाश की, नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के बलौदा-बिलासपुर रोड स्थित बछौद गांव का है. अपने नाना गांव आई सात वर्षीय शिवांगी पटेल गुरुवार शाम सहेलियों के साथ खेल रही थी. इस दौरान अज्ञात कार की ठोकर से बच्ची घायल हो गई.

कार सवार युवक बिना परिजनों को साथ लिए घायल बच्ची को इलाज के साथ लिए उठाकर ले गए. जानकारी मिलने पर परिजनों ने आसपास के अस्पतालों में तलाश की. कहीं भी बच्ची की जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया.

Related Articles

Back to top button