मध्यप्रदेश

50 लाख केन्द्रीय कर्मचारी की चुनाव के बाद फिर बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप भी केन्द्रीय कर्मचारी हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत काम की है, क्योंकि एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों के सैलरी में इजाफा होने की रूप-रेखा तैयार हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई में एक बार फिर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सरकार 4 फीसदी तक इजाफा करने वाली है।

आपको बता दें कि अभी वर्तमान में कर्मचारियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जिसे सरकार बढ़ाकर 54 फीसदी करने की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी देश में आम चुनाव चल रहे हैं। चुनाव खत्म होने के बाद भी कहा जा सकता है कब बढ़े हुए भत्ते का ऐलान होगा।

भत्ता मिलने के क्या है नियम?

दरअसल, वर्ष में दो बार महंगाई के हिसाब से भत्ता काउंट किया जाता है। जिसके बाद महंगाई भत्ते में सरकार बजट के हिसाब से इजाफा करती है। अधिकतम सैलरी की बात करें तो 56,900 रुपये बेसिक सैलरी पर यदि 50 फीसदी भत्ता मिलेगा तो 2845 रुपए महंगाई भत्ता मिलेगा। सालाना की बात करें तो 34140 रुपए का इजाफा आपकी सैलरी में होगा।

AICP Index के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी महीने में महंगाई का आंकड़ा 125।1 पर था, जो बढ़कर अब 127 पर पहुंच गया है। इसलिए सरकार जुलाई में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बन सकती है सहमति

फिलहाल देश में आम चुनाव चल रहे हैं और अंतिम चुनाव 1 जून को हैं। जबकि 4 जून को चुनाव के परिणाम आने हैं। यानि जून माह नई सरकार के गठन में निकल जाएगा। बताया जा रहा है कि पिछले कई सालों से फिटमेंट फेक्टर की सहमती को लेकर मांग चल रही है।

बताया जा रहा है कि फिटमेंट फेक्टर को लेकर इस बार सहमति बन गई है। जिसके चलते बेसिक सैलरी में इजाफा होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। यानि 1 जुलाई के बाद से बेसिक सैलरी 18000 के स्थान पर 26000 रुपए किये जाने की उम्मीद है। हालांकि नई सरकार के गठन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button