हमर छत्तीसगढ़

संबल एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण – सीईओ जिला पंचायत

संबल एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण – सीईओ जिला पंचायत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिला पंचायत सीईओ ने नल जल प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा वीबी जी रामजी के संबंध में दिए निर्देश

ग्राम पंचायतो को कर वसूली बढाने के निर्देश 

अनूपपुर
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के सभागार मे ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के ग्रामीण नल, जल योजना संचालन,संधारण एवं प्रबंधन नियम- 2026, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम- 2026 तथा वीबी जी रामजी अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ग्राम पंचायतो के सचिव एवं रोजगार सहायकों को राज्य शासन के नवीन दिशा निर्देशानुसार कार्यों को करने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने ग्रामीण अंचल के पेयजल, संचालन, संधारण एवं प्रबंधन अंतर्गत पीएचई विभाग की सभी परिसंपत्तियों के रखरखाव एवं जल दर्पण मोबाइल ऐप पर नल जल संचालन की प्रतिदिन की रिपोर्टिंग करने व ग्राम स्तर पर पानी समितियां के गठन तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के तहत कचरे के निपटारे तथा कचरे के पृथ्कीकरण,  डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, कचरा डंप साइड तथा बल्क बेस्ट जेनरेशन का चिन्ह्यांकन करने तथा ग्राम के बड़े संस्थाओं आवासीय परिसरों आदि का सर्वे व  कचरे के निपटान संबंधी कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
उन्होंने कहा कि सेग्रीगेशन के माध्यम से कचरे से खाद का निर्माण कर उसका विक्रय करने की भी व्यवस्था की जाए। 

उन्होंने इस संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार तथा दीवार लेखन एवं कचरा फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई ग्राम पंचायत स्तर पर करने के निर्देश दिए। 

बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री इंद्रजीत तिवारी, बीबी जी राम जी के परियोजना अधिकारी श्री रावेंद्र पटेल,परियोजना अधिकारी आवास डॉ उमेश द्विवेदी, श्रम अधिकारी अनुब्रत द्विवेदी, सहित संबंधित अधिकारी एवं उप यंत्री, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे। 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत वर्क कोड जनरेट कर निर्देशानुसार रोजगार सृजन संबंधी कार्यों को प्रारंभ करने के निर्देश दिए।   

उन्होंने कहा की बीवी जी राम जी योजना के तहत जल संबंधी कार्य, ग्रामीण आजीविका से संबंधित कार्य, अधोसंरचना कार्य, बाढ़ नियंत्रण पर कार्य किए जाएं। 
उन्होंने सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को ग्रामीण रोजगार का सृजन करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराए जाने की गारंटी सरकार द्वारा दी गई है जिसका बेहतर क्रियान्वयन जिले में किया जाए 

उन्होंने सेक्टर बैठक में स्थानीय समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। 

एक बगिया मां के नाम गैप फीलिंग पौधारोपण में जनपद पंचायत जैतहरी द्वारा अच्छा कार्य किए जाने पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा सराहना की गई।  

बैठक में संबल एवं अनुग्रह सहायता के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवो के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। 

 उन्होंने कहा कि संबल योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है इसके माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता राशि प्रदान की जाती है अतः इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

बैठक में आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ किए जा रहे जनविश्वास अभियान की आवश्यक तैयारी तथा शासन के दिशा निर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई। 

जिला पंचायत सीईओ ने लोक सेवा गारंटी के समय सीमा के आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

 बैठक में सीएम हेल्पलाइन के ग्राम पंचायत वार आवेदक प्रकरणों की सघन समीक्षा कर निराकरण संबंधी निर्देश दिए गए बैठक में ग्राम पंचायत के संपत्ति जल, विद्युत, स्वच्छता, भवन अनुज्ञा, हाट बाजार कर वसूली के संबंध में समीक्षा कर टैक्स(कर) की वसूली के संबंध में निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button