मध्यप्रदेश

सर्व मांग्लयम समूह’ संस्थापक ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सर्व मांग्लयम समूह'  संस्थापक रमाकांत शुक्ला ने  बाणगंगा झुग्गी स्थित प्रियंका मिडिल स्कूल के बच्चों के  साथ मनाया जन्मदिवस को संस्कार दिवस के रूप में मनाते हुए सभी बच्चों को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प दिलवाया और अच्छी देखभाल के लिए स्वस्थ पौधा प्रतियोगिता में 6 महीने बाद पुरस्कृत करने की योजना बताई।

इस अवसर पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया गया। रमाकांत शुक्ला ने बताया कि  विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पौधारोपण की शुरुआत करते हुए विभिन्न स्थानों के अधिकत्म स्कूलों मे करने का प्रयास किया जाएगा।  ज्ञात है कि सर्व मांग्लयम समूह के द्वारा लोगों को अपने जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है कार्यक्रम में स्कूल की संचालक श्रीमती मीना सिंह, समूह के एसोसिएट मेंबर श्री लीलाधर नेमा,जितेंद्र परमार और वरिष्ठ पत्रकार संजीव गुप्ता , स्कूली बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button