हमर छत्तीसगढ़

सत्य साई संजीवनी अस्पताल ने रचा इतिहास: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, पीएम मोदी करेंगे बच्चों से दिल की बात

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सत्य साई संजीवनी अस्पताल ने एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड कायम कर इतिहास रचा. अस्पताल ने एक ही दिन में सर्वाधिक शिशु हृदय मरीजों की उपस्थिति का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक स्वप्निल ने सत्य साई सौभाग्यम् में आयोजित समारोह में इसकी औपचारिक घोषणा की. इससे पहले का रिकॉर्ड 1020 मरीजों का था, जिसे अस्पताल ने 1758 मरीजों की उपस्थिति से तोड़ दिया.इस ऐतिहासिक आयोजन में पूरे भारत से, जिसमें पूर्वोत्तर के नागालैंड और मणिपुर जैसे राज्य शामिल हैं, 1758 शिशु हृदय रोगी एकत्र हुए. सभी मरीजों ने हरे, केसरिया और सफेद रंग की टी-शर्ट पहनकर तिरंगे के आकार में व्यवस्थित होकर बैठकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

उल्लेखनीय है कि अस्पताल ने इन सभी 1758 मरीजों का सफलतापूर्वक निःशुल्क हृदय ऑपरेशन किया. स्वप्निल ने पुष्टि की कि आयोजन ने गिनीज के सभी सख्त मानदंडों को पूरा किया.समारोह में पद्मभूषण से सम्मानित क्रिकेटर सुनील गावस्कर और सत्य साई स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट के न्यासी विवेक गौर जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. अस्पताल ने इससे पहले 20 नवंबर 2020 को अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भी गिनीज रिकॉर्ड बनाया था.अध्यक्ष डॉ. सी. श्रीनिवास ने पुरस्कार को छत्तीसगढ़ राज्य और अस्पताल की शल्य चिकित्सा एवं चिकित्सा टीमों को समर्पित किया. उन्होंने इसे भगवान सत्य साई बाबा के 100वें जन्म वर्ष पर समर्पित करते हुए कहा कि 13 वर्षों की निःस्वार्थ सेवा से अस्पताल ने छत्तीसगढ़ को वैश्विक पहचान दिलाई है. वे हजारों पूर्व मरीजों को देखकर अभिभूत हैं, जो अब बड़े होकर खेल, शिक्षा और कराटे जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. यह सत्य साई बाबा के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है.डॉ. श्रीनिवास ने आगे कहा, “रायपुर अब देश भर के बाल हृदय रोगियों का प्रमुख गंतव्य बन गया है.” उन्होंने अस्पताल को ‘हृदय के आकार का अस्पताल’ और ‘बिना कैश काउंटर वाला अस्पताल’ बताया. सभी मरीजों और उनके अभिभावकों का रायपुर आने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया.यह उपलब्धि 28 से 30 अक्टूबर 2025 तक आयोजित मेगा पीडियाट्रिक कार्डियक कैंप का परिणाम है. कैंप में सभी मरीजों का पंजीकरण, गहन जांच, 2D इको और व्यक्तिगत रिपोर्ट वितरण किया गया. गिनीज भागीदारी से पहले फिटनेस जांच सुनिश्चित की गई.

Related Articles

Back to top button