भारत

दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा, 47 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ बाहरी इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और 47 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 2.6 डिग्री अधिक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की है। भारतीय रेलवे के अनुसार राजधानी में कोहरे के कारण सुबह छह बजे तक 47 रेलगाड़ियां देरी से चल रही थीं। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 247 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच वायु एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

 

Related Articles

Back to top button