भारत

सुरक्षाबलों ने उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 दहशतगर्द मार गिराए

श्रीनगर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी के गोहलान इलाके में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. सुरक्षाबलों ने उरी सेक्टर में LOC के पास दो आतंकवादी मार गिराए हैं, जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. बता दें कि आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी जारी है.

इस एनकाउंटर से तीन दिन पहले यानी 19 जून को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, उस एनकाउंटर में भी 2 आतंकी मारे गए थे. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया था कि हादीपोरा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने  रात जिले के अरागाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई. अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था कि आतंकवादियों की ओर से सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

इसी महीने 9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया था. ये हमला नौ जून की शाम तकरीबन 6:15 बजे के आसपास हुआ था. घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी. बस पर हमले करने वाले आतंकी पहाड़ी इलाके में छुपे हुए थे.

 

Related Articles

Back to top button