खेल

काव्या को रोता देख अमिताभ बच्चन को लगा बुरा, कहा- मेरी प्रिय! कोई बात नहीं, कल एक और दिन है

मुंबई
 बीती रात कोलकाता नाइट राइडर्स की सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के साथ ही आईपीएल 2024 का समापन हो गया। जाहिर है कि जीतने वाली टीम के फैंस खुश से झूम रहे हैं और हारने वाली टीम के फैंस मायूस है। आईपीएल के इस फाइनल मैच पर बॉलीवुड की ओर से भी प्रतक्रिया आई है और वो भी दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की तरफ से। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की हार से अमिताभ बच्चन निराश हैं। नतीजे के बाद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर मैच को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्हें आंसू छिपाते हुए देखना काफी दुखदायी पल था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 उन्होंने लिखा कि आईपीएल खत्म हो गया है। केकेआर ने जीत हासिल की और एसआरएच हार गई। उन्होंने इसे निराशाजनक करार देते हुए कहा कि एसआरएच एक अच्छी टीम है, जिसे कई मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। बिग बी ने उस पल के बारे में भी बताया, जो उनके लिए सबसे ज्यादा मार्मिक था। उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए लिखा कि हार के बाद हैदराबाद की टीम की मालिक भावुक होकर रोने लगी थी। उन्होंने अपना चेहरा कैमरों से दूर कर लिया था। बच्चन ने लिखा कि उन्हें काव्या के लिए बुरा लगा। उन्होंने सहानुभूति जताते हुए लिखा कि मेरी प्रिय! कोई बात नहीं। कल एक और दिन है। हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में केवल 113 रन ही बना पाई थी। वहीं, कोलकाता की टीम ने 10.3 ओवर में दो विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। यह केकेआर का तीसरा आईपीएल खिताब है। इससे पहले 2012 और 2014 में भी केकेआर ने ट्रॉफी जीती थी।

 

Related Articles

Back to top button