हमर छत्तीसगढ़

रायगढ़ में युवक की लाश मिलने फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

रायगढ़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनेकेला निवासी फागुलाल राठिया 35 साल की लाश रविवार को भेड़िमुड़ा रोड में तालाब के पास मिली। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक फागुलाल राठिया के सिर में चोट के निशान हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है। अज्ञात लोगों ने मिलकर फागुलाल राठिया की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में लैलूंगा पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button