हमर छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

जांजगीर चांपा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम महानदी किनारे खून से सनी बोरा में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान सलखन निवासी संतोष कश्यप के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

जानकारी के मुताबिक, सलखन गांव से 13 सितंबर से युवक संतोष कश्यप लापता था. परिजनों ने शिवरीनारायण थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी. बोरी के अंदर लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. मृतक की पहचान संतोष कश्यप के रूप में की गई है.

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि बोरे के अंदर शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को बिर्रा अस्पताल के पोस्टमार्टम घर में रखा है. आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएग. एफएसएल की टीम से भी जांच में मदद ली जा रही है. मृतक के संपर्क और दोस्त, दुश्मन के विषय में जांच की जा रही है. 13 सितंबर को संतोष आखरी बार किसके साथ दिखा, कहां गया और हत्या का कारण क्या है, इन सभी सवालों का जवाब जुटाकर आरोपी तक पहुंचने में पुलिस जुटी है.

Related Articles

Back to top button