राजनीति

जेपी नड्डा से शत्रुघ्न सिन्हा की मुलाकात से बढ़ीं अटकलें, क्या TMC में होने वाली है बड़ी टूट?

नई दिल्ली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक तस्वीर ने नई बहस छेड़ दी है. संसद परिसर में बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और सौगत रॉय की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. दोनों नेताओं की नड्डा के साथ बातचीत और भोजन करते हुए तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं. हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

एक तस्वीर ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल
संसद के एनेक्सी भवन में बुधवार को क्षय रोग (टीबी) से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इसमें पश्चिम बंगाल के कई सांसद शामिल हुए. इसी दौरान बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और सीनियर सांसद सौगत रॉय एक ही जगह नजर आए. यही तस्वीर अब चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई है। 

नड्डा से लंबी बातचीत की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने जेपी नड्डा से काफी देर तक बातचीत की. उसी टेबल पर सौगत रॉय भी बैठे हुए थे और खाना खा रहे थे. हालांकि दोनों नेताओं और नड्डा के बीच आखिर क्या बातचीत हुई, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसी वजह से राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं। 

दूसरी तस्वीर ने बढ़ाया सस्पेंस
बाद में एक और तस्वीर सामने आई. इसमें जेपी नड्डा खाना खाते नजर आए जबकि सौगत रॉय उनके सामने खड़े दिखाई दिए. इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के दावे होने लगे. कई लोग इसे सामान्य मुलाकात बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे बदलते राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं। 

पहले से मुश्किल दौर में टीएमसी
इन तस्वीरों की चर्चा ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी को लेकर पहले से कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं और सांसदों ने पाला बदला हैं. ऐसे में इस नई तस्वीर ने ममता बनर्जीus  के नेतृत्व वाली पार्टी को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। 

एनसीपीआई को लेकर भी जारी है बहस
रिपोर्ट के मुताबिक, संसद के मानसून सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनसीपीआई को सर्वदलीय बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया था. बाद में एनडीए की बैठक में भी उनके नेताओं की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी. इसी बीच अब शत्रुघ्न सिन्हा और सौगत रॉय की नड्डा के साथ तस्वीर सामने आने से राजनीतिक चर्चाओं को और हवा मिल गई है। 

किसी ने नहीं दी आधिकारिक सफाई
अब तक टीएमसी, बीजेपी, शत्रुघ्न सिन्हा या सौगत रॉय की ओर से इस मुलाकात पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यही वजह है कि तस्वीर को लेकर सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं. यह सामान्य संसदीय मुलाकात थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश छिपा है, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। 

Related Articles

Back to top button