हमर छत्तीसगढ़

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने लोगों में उत्साह: सीएम साय

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा इतिहास बनाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपाध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत सभी राष्ट्रीय नेताओं की लगातार सभाएं हुई, जिससे भाजपा के पक्ष में और अधिक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर अनेक देशों के प्रतिनिधि और नेता आए। वे काफी कुछ यहां से प्रेरणा लेकर अपने देश गए हैं। यह भी इस चुनाव की विशेषता रही।

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और देश को विकसित देशों की कतार में खड़ा करने के लिए हमारे पास एक बड़ा विजन है। योजनाओं, रोडमैप और उपलब्धियों को लेकर लोगों के बीच थे। वहीं, देशभर में कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन ने नकारात्मकता और दुष्प्रचार, बदजुबानी की सारी सीमाएं लांघ दी।

प्रदेश में भी कांग्रेस ने जिस तरह का झूठ, दुष्प्रचार और शालीनता की सीमा पारी की, उसे सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल विपक्ष ने की है, उससे हम शर्मिंदा हुए हैं। यह बिल्कुल ही अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की गारंटी पर लोगों ने विश्वास जताया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारी की उपलब्धियों को भी बताया।

66 जनसभाओं को किया संबोधित
मुख्यमंत्री साय ने 20 मार्च से अब तक प्रदेश में 66 बड़ी जनसभाएं की है। इसके अलावा मध्यप्रदेश और ओडिशा में छह आमसभाएं और रोड शो भी किया है। इसी तरह भाजपा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की दृष्टि से बस्तर मे दो सहित सभी ग्यारह लोकसभा सीटों में बारह कार्यकर्ता सम्मेलन में भी अपनी उपस्थिति दी है। उन्होंने चुनाव प्रचार के क्रम में 24 बड़े सामाजिक सम्मेलनों में भी शिरकत की है। इस तरह लगभग हर विधानसभा में कम से कम एक कार्यक्रम हुआ है। मुख्यमंत्री ने 45 दिनों में 106 से ज्यादा बार जनसमूह से सीधे संवाद किया है।

भाजपा के पक्ष में बना माहौल: किरण सिंह देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश की सात लोकसभा सीटों के लिए तीसरे चरण के अंतर्गत सात मई को मतदान होगा। प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता आ चुकी हैं। इनके आने से पार्टी के पक्ष में माहौल बना है। प्रदेश में वातावरण पूरी तरह से मोदीमय हो गया है। लोकसभा की 11 की 11 सीटें जीत रहे हैं।

Related Articles

Back to top button