खेल

सिनर ने ग्रास कोर्ट पर पहला खिताब जीता

हाले
 शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनर ने हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में ह्यूबर्ट हुरकाज को सीधे सेटों में हराकर ग्रास कोर्ट पर अपना पहला खिताब जीता।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इटली के 22 वर्षीय खिलाड़ी सिनर ने टाइब्रेकर तक खिंचे दोनों सेट में पोलैंड के अपने प्रतिद्वंद्वी को 7-6 (8), 7-6 (2) से हराकर विंबलडन की अपनी तैयारी को पुख्ता अंजाम दिया ।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सिनर ने कहा,‘‘मैं जानता था कि मैं अच्छी सर्विस कर रहा हूं। मैं यह टूर्नामेंट जीत कर बहुत खुश हूं क्योंकि मैंने पहली बार ग्रास कोर्ट पर खिताब जीता है।’’

सिनर पिछले साल विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे जहां उन्हें नोवाक जोकोविच से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा था।

 

Related Articles

Back to top button