मनोरंजन

सीमा सजदेह के एविक्शन पर इमोशनल हुए सोहेल खान, वीडियो हुआ वायरल

अमेजन प्राइम वीडियो के शो अलायंस में सीमा सजदेह की जर्नी खत्म हो गई है. लेटेस्ट एपिसोड में Ace कुशाल टंडन ने सीमा को डिलीट किया. कुशाल ने ये फैसला लेने से पहले सोहेल खान से माफी मांगी थी. एक्स वाइफ सीमा के शो से जाने पर सोहेल इमोशनल हुए. उन्होंने सीमा को गले से लगाया और विदा किया.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इमोशनल हुए सोहेल खान
सीमा का शो से जाना बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए भी इमोशनल था. हेडक्वॉर्टर में कंटेस्टेंट्स को रोते हुए देखा गया. सबने सोहेल को हिम्मत दी. वायरल वीडियो में कुशाल ने कहा कि वो शो से सीमा को डिलीट करेंगे और डेजी शाह को नॉमिनेट करेंगे. इस फैसले को सीमा स्पोर्टिंगली लेती हैं. वो सोहेल को कहती हैं- कोई बात नहीं. चिंता मत करो. सीमा के एविक्शन का ऐलान होते ही सोहेल सहम जाते हैं. वो रोते नहीं हैं. लेकिन उनके चेहरे पर सीमा से दूर जाने का गम दिखता है.

सोहेल ने वीडियो में कहा- जैसे ही सीमा का नाम आया. मेरा दिल कह रहा था- सीमा रुक जाओ. क्योंकि ये जो 24 घंटे हमें साथ में गुजारने को मिलते हैं. पता नहीं ये वापस मिलेंगे या नहीं. आखिरी पलों में सोहेल और सीमा एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए. सीमा ने जाते हुए इमोशनल स्पीच दी.

उन्होंने कहा कि वो अपनी इस जर्नी को हमेशा याद रखेंगी. यहां पर उन्होंने खूब एंजॉय किया. सीमा ने सोहेल को गले लगाकर कहा- चिल करो, आपके यहां पर बहुत सारे दोस्त हैं. चिंता मत करो. ठीक रहोगे.

सीमा ने कहा- यहां से जा रही हूं बच्चों से मिलने के लिए एक्साइटेड हूं. इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था. सीमा ने वीडियो में कहा- मुझे पता है सोहेल बहुत दुखी और इमोशनल थे. वो आज पूरा दिन उदास रहने वाले हैं. सीमा को विदा करते हुए नीति टेलर और अली गोनी रोने लगे. पूरा माहौल इमोशनल नजर आया.

द अलायंस में सीमा और सोहेल की क्यूट केमिस्ट्री दिखी. तलाक के बाद भी वो एक दूसरे संग अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. उन्होंने साल 1998 में शादी रचाई थी. उनके दो बेटे हैं. शादी के 24 साल बाद उनका तलाक हुआ.
 

 

Related Articles

Back to top button