मध्यप्रदेश

पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की संभावना, आज से तापमान में होगी बड़ी गिरावट, पचमढ़ी रहा प्रदेश में सबसे ठंडा

भोपाल
प्रदेश में वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हवाओं के साथ नमी आने से आंशिक बादल भी बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की संभावना है। इस वजह से आज से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर एवं छतरपुर में वर्षा हुई। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया। दिन का सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में रिकार्ड हुआ।

शनिवार रात को तापमान में होगी गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात मौजूद है।
एक द्रोणिका बांग्लादेश से तेलंगाना तक बनी है। एक अन्य द्रोणिका पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर ओडिशा से होकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक विस्तृत है। इन मौसम प्रणालियों के कारण आ रही नमी की वजह से बादल बने हुए हैं।
शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने की संभावना है। उसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा। इसके चलते शनिवार से रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

24 फरवरी से तापमान में आएगी बढ़ोतरी
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि 24 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से एक बार फिर रात का तापमान बढ़ने लगेगा।

Related Articles

Back to top button