राजनीति

सपा और कांग्रेस MP में मिलकर लड़ेंगे उपचुनाव

भोपाल
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस की करारी पराजय के बाद अब विजयपुर उपचुनाव समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर लड़ेंगे। प्रदेश में उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन हुआ है। सपा का मानना है कि बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बता दें कि मध्यप्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव जल्द होने वाले है। मामले को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कहा कि- अभी हम गठबंधन में हैं। अभी की स्थिति में मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। हमारा उद्देश्य बीजेपी को हराना है। बुधनी विधानसभा में शिवराज सिंह के सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई है। इसी तरह विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हो गई है। दोनों जगहों पर आगामी दिनों में उपचुनाव होने है। उपचुनाव की तैयारी राजनीतिक पार्टिया लग गई है।

वहीं, सागर जिले में दलित युवक की हत्या मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व विधायक सुनीलम ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित पक्ष को धमका रही है। उनको जान से मारने की धमकी दे रही है। उन्होंने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। डॉ. यादव ने कहा कि पहले दलित युवक की हत्या की जाती है। फिर उसकी बहन की हत्या कर दी जाती हैं। वहीं, उन्होंने पीड़ित पक्ष पर दर्ज मामले को वापस लेने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें सागर जिले के खुरई बरोदिया नौनागीर गांव के दलित युवक नितिन की आरोपियों ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी।  

Related Articles

Back to top button